11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में कांग्रेस, छह राष्ट्रीय सचिवों को सौंपा जोन का प्रभार

इसी बीच कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी नए सिरे से सौंपी गई है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi

भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

यूपी में दो बड़ी पार्टियां अपने प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई हैं। कांग्रेस में पुराने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू के जाने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन चल रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में किसी तरह अपनी इज्जत बचा पाई कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रही है। इसलिए वह अपनी रणनीति धीरे-धीरे पर काफी सोच विचार संग बना रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी नए सिरे से सौंपी गई है।

धीरज गुर्जर देखेंगे अवध जोन

प्रदेश के कांग्रेस महामंत्री (संगठन) दिनेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि, अवध जोन की जिम्मेदारी धीरज गुर्जर को सौंपी गई है। अवध जोन में लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली शामिल है।

यह भी पढ़ें - वाराणसी में पांच इंच के शंख पर गुलाबी मीनाकारी से उकेरी हनुमान चालीसा, कीमत सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

प्रयाग जोन की राजेश तिवारी को जिम्मेदारी

सत्य नारायण पटेल पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर का जिम्मा संभालेंगे। राजेश तिवारी के पास प्रयाग जोन के वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मीरजापुर, सोनभद्र, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर का दायित्व होगा।

यह भी पढ़ें - इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश कहा, लिव इन रिलेशनशिप की इजाजत है, अवैधानिकता की नहीं

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी

नीलांशु चतुर्वेदी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाए गए हैं। वह कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर और इटावा का काम देखेंगे। तौकीर आलम को ब्रज के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी मिली है।

पश्चिम के प्रभारी प्रदीप नरवाल बनाए गए

प्रदीप नरवाल पश्चिम के प्रभारी बनाए गए हैं। उनके पास सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और गौतमबुद्ध नगर का प्रभार होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में हार का जिम्मेदार मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा ले लिया गया था। उसके बाद से पार्टी अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सकी है।