4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुफेरे भाई ने आठ साल तक किया यौन शोषण, बाद में दूसरी लड़की से तय कर ली शादी

राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र की एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर प्रेम जाल में फंसा कर आठ साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Feb 2021, 5:54 PM IST

फुफेरे भाई ने आठ साल तक किया यौन शोषण, बाद में दूसरी लड़की से तय कर ली शादी

फुफेरे भाई ने आठ साल तक किया यौन शोषण, बाद में दूसरी लड़की से तय कर ली शादी

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र की एक युवती ने अपने फुफेरे भाई पर प्रेम जाल में फंसा कर आठ साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे शादी के जाल में फंसाकर उसके साथ संबध बनाए। करीब आठ साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग रहा। इसके बाद जब उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह टालमटोल करता रहा। फिर एक दिन नौकरी की बात कहकर गायब हो गया। पीड़िता आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला अलीगंज का बताकर टरका दिया। युवती ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार की तो एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद अलीगंज थाने में युवती के फुफेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल यादव के अनुसार, कि युवती विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली है। जबकि उसका फुफेरा भाई (आरोपित युवक) कलीम मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। युवती का आरोप है कि कलीम अलीगज में रहकर वर्ष 2010 में पढ़ाई करता था। इस बीच युवती को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। युवती को वह कई होटलों और कमरों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ साथ वर्ष 2018 तक चलता रहा। वहीं पीड़िता का आरोप है कि कलीम नौकरी की बात कह कर अचानक गायब हो गया। वह शादी के लिए भी नहीं तैयार था। नौकरी के लिए पूछने पर यह भी नहीं बताया कि नौकरी कहां लगी है। बाद में कुछ लोगों से पता चला कि वह साउथ अफ्रीका में रह रहा है। फोन नंबर पता करके बात की तो पहले एक साल बाद शादी करने के लिए कहा। उसके बाद मना कर दिया। अब पता चला कि उसने किसी अन्य लड़की के साथ शादी तय कर ली है। मार्च में उसकी शादी भी होनी है।

ये भी पढ़ें: खीरी जिले का डीएम आवास निकला राजमहल, RTI से खुलासे के बाद असली मालिक को मिली सालों पुरानी संपत्ति

ये भी पढ़ें: यूपी से गायब हुई चार लड़कियां उत्तराखंड में मिलीं, बस कंडक्टर ने की पहचान, घूमने के लिए निकली थीं घर से

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश