29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी’, दानिश आजाद ने कानून को सराहा, अखिलेश ने पूछा- कितनों पर हुई कार्रवाई?

UP Minister Danish Azad Ansari: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा है कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार लगातार ईमानदारी के साथ देश के युवाओं को सशक्त बनाने और उनका भविष्य उज्ज्वल करने की दिशा में काम कर रही है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Jul 29, 2026

Danish azad ansari

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी। PC: ANI

Paper Leak Strict Law: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हाल ही में देश की युवा पीढ़ी, खासकर 'जेन-जी' ने जो मांगें उठाई थीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इसी गंभीरता का नतीजा है कि सरकार एक कड़ा कानून लेकर आई, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके।

"खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी"

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जो लोग देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री साफ नीयत और स्पष्ट नीतियों के साथ इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ताकि युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ कोई अन्याय न हो सके।

अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में सबसे अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं।

बुधवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा वह पहले भी सदन में उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, "आज की सरकार इसकी पूरी तरह जिम्मेदार है। जनता जानती है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके मुताबिक, सरकार की नाकामी की वजह से ही दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र और युवा इकट्ठा हुए।

यूपी में 20 से ज्यादा पेपर लीक का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने पुराने कानून में संशोधन किया है, लेकिन यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि पुराने कानून के तहत कितने लोगों पर कार्रवाई हुई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुईं, इसलिए सरकार बताए कि अब तक कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि यदि सरकार से जुड़े लोग ही ऐसे मामलों में शामिल होंगे तो कानून से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार संसद में स्पष्ट रूप से कह देती कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो विवाद की स्थिति नहीं बनती।