6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून के प्रेम नगर में युवक का शव मिला, आरोपी को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही है पुलिस

देहरादून के प्रेम नगर इलाके में सड़क किनारे शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 08, 2024

Dead body of youth found in Dehradun's Prem Nagar suspicion of murder

Dehradun News:उत्तराखंड में देहरादून के प्रेम नगर इलाके में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। शव के पास से एक ईट बरामद हुआ, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इससे वार करके हत्या की गई है।

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। फोन के माध्यम से बताया गया कि परवल क्षेत्र, प्रेम नगर के अंतर्गत एक शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर नजदीकी थाने की पुलिस पहुंची।

उन्होंने आगे कहा कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की। शव का सिर एक ईंट पर रखा हुआ था और कान के पीछे भी चोट के निशान थे। घटनास्थल पर काफी खून भी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में भेज दिया गया।

3 दिन के बाद शव का होगा पोस्टमार्टम

एसपी सिटी ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार शव को तीन दिन तक रखा जाएगा और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही बात साफ होगी। मामले की जांच लगातार जारी है, अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:लखनऊ बिल्डिंग हादसा: मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, सीएम योगी ने घायलों से की मुलाकात, अब तक 8 लोगों की हो चुकी है मौत

सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है पुलिस

पूरी घटना देहरादून के परवल क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके की है। यहां पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। अज्ञात शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव और ईंट दोनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी घटना से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश हो रही है।