डिप्टी सीएम जब जन औषधि केंद्र की ओर बढ़े, तो वहां ताला लटका हुआ पाया। इस पर उन्होंने अधीक्षक को तुरंत जन औषधि केंद्र के संचालक को बुलाने के निर्देश दिए। संचालक के पहुंचने के बाद ताला खुलवाया गया और मंत्री ने संचालक को कड़ी हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।