1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- आज अपराधी गले में तख्ती डाले घूम रहे हैं

Deputy CM Brijesh Pathak, deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on SP यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आज माफिया गुंडो की लुप-लुप हो रही है। सपा सरकार में गाड़ियों में असलहे लेकर चलते थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 25 Jul 2025, 5:47 PM IST

Deputy CM Brijesh Pathak, deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on SP उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा शासन के दौरान नारा लगाया जाता था खाली प्लाट हमारा है। जिस पर समाजवादी पार्टी के लोग कब्जा करते थे। पीलीभीत में कब्जा करके पार्टी कार्यालय बना लिया गया। बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता था। दुकानदारों से वसूली करते थे। आज हमारी सरकार में सपा गुंडो की लुप-लुप हो रही है। आज किसी माफिया की हिम्मत नहीं है कि बहन बेटियों की तरफ आंख उठा कर देख ले। उपमुख्यमंत्री कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित
हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चौहान समाज की बात रखने में अगर कोई पैदा हुआ है तो वह दारा सिंह चौहान है। पूरे देश का चौहान समाज हमारे साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार बनाने में दारा सिंह चौहान की अहम भूमिका है। दारा सिंह चौहान को चिंता रहती है कि उनका समाज पंचायती क्षेत्र में मजबूत बने और समाज के लोगों को टिकट मिले।‌ सपा सरकार में एक-एक गाड़ी में बदमाश बंदूके लेकर चलते थे। आज अपराधी गले में तख्ती लगाकर घूम रहे हैं कि हमें जेल में डाल दिया जाए। अब हम अपराध नहीं करेंगे।

2017 दोहराने का संकल्प

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2027 में 2017 दोहराएंगे। सपा की फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ा देंगे। बीजेपी सरकार में ही पिछड़ों, दलितों और गरीबों का सम्मान है। गांधी परिवार ने 60 साल में कुछ नहीं किया। आज गरीबों को प्रधानमंत्री सीधे खाते में धनराशि भेज रहे हैं। आज हमारा देश शक्ति के रूप में उभर रहा है। जब हम दूसरे पार्टी के लिए बटन दबाते हैं तो दूसरे देश के सैनिक हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाते थे। लेकिन आज हम गोली का जवाब गले से दे रहे हैं।

क्या कहते हैं दारा सिंह चौहान?

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए बोले कि संकल्प दिवस के रूप में हमारा जन्मदिन मना रहे हैं। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने हजार दो हजार लोगों के उपस्थित रहने की कल्पना की थी। लेकिन भीड़ देखकर एहसास हुआ कि अब जब कोई कार्यक्रम करना होगा तो खुले मैदान में करेंगे। 2027 में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

दारा सिंह को अपनी जाति पर गर्व

दारा सिंह चौहान ने कहा कि लोनिया समाज में पैदा होने पर उन्हें गर्व है। लेकिन आप लोग अपनी जाति और उपनाम लिखने से शर्माते हैं। डिप्टी सीएम ने मुझसे कहा था कि प्रतापगढ़ में एक लाख से ज्यादा चौहान समाज के लोग हैं। कार्यक्रम को भूपेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी आशीर्वाद देकर सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।