
Disha Patani Birthday
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. ( Disha Patani Birthday ) फिल्मी दुनिया का ग्लैमरिंग सितारा दिशा पाटनी आज अपना 29वा जन्मनदिन मना रही हैं। बेहद कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिशा पटानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। वह अपनी अदाओं और ग्लैमर के बल पर लाखों दिलों पर राज करती हैं। आज उनके जन्मदनि पर हम आपकाे उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे।
दिशा पटानी काे बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। इसके लिए उन्हाेंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अपने क्रेज के लिए वह पढ़ाई छोड़कर मुम्बई आ गई थी । उस समय उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे। दिशा बताती हैं कि उनका लाइफस्टाइल बेहद सरल और चंचलताओं वाला रहा है। वह बताती हैं कि जब उनके घर पर मोबाइल फाेन आया तो उस समय बेहद कम फोन थे। उस समय वह काेई भी नंबर लगाकर लोगों से बात किया करती थी और अपना परिचय बताया करती थी। ऐसी ही बात उन्हाेंने अपने बारे में एक अन्य साक्षात्कार में बताते हुए कहा था कि रणबीर कपूर उनके पसंदीदा एक्टर हैं। जब उन्हे कहीं रणबीर कपूर का पाेस्टर दिखाई देता था ताे वह रिक्शा से मुड़-मुड़कर रणबीर कपूर के पाेस्टर काे तब तक देखती थी जब तक वह दिखाना बंद ना हाे जाए।
बरेली की रहने वाली हैं दिशा
दिशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली हैं। बाद में अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में शिफ्ट हो गई। उनके पिता पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां हेल्थ इंस्पेक्टर। उनकी बड़ी बहन खुशबू सेना में लेफ्टीनेंट हैं और उनका एक छोटा भाई भी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2015 में दिशा काे अपना पहला ब्रेक मिला। सबसे पहले उन्होंने वरुण तेज के साथ तेलुगू फिल्म ''लोफर'' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मोनी की भूमिका निभाई थी जो एक मजबूर शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है। करीब 200 मिलियन के बजट से बनी यह फिल्म 106 मिलियन कमा कर ही सिमट गई थी।
इस तेलुगू फिल्म के अगले वर्ष पटानी एक वीडियो एल्बम में दिखाई दी जिसका नाम था ''बेफिक्रा'' इस एल्बम में वह टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दी थी और यहीं से उनका हिंदी फिल्मों का करियर शुरु हुआ। दिशा पटानी को अपना कमर्शियल ब्रेक सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी के साथ मिला। यह फिल्म थी एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी। नीरज पांडे की इस फिल्म को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनाया गया था। इस फिल्म में दिशा पटानी ने महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झां की भूमिका निभाई थी। फिल्म के अंदर दिशा पटानी यानी प्रियंका झां की एक कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को बेहद पसंद किया गया और वह लाखों दिलों पर राज करने लगी। यह उनके लिए एक मौका था।
इन फिल्मों में किया काम
अगर दिशा पटानी की अब तक की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने वर्ष 2015 में लोफर फिल्म में काम किया था जो एक तेलुगू फिल्म थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में का काम किया जो एक हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में कुंग-फू योगा फिल्म में अभिनय किया जो एक चीनी फिल्म थी। बाद में इसका अंग्रेजी और हिंदी डब भी आया। वर्ष 2018 में उन्होंने वेलकम-टू-न्यूयॉर्क फिल्म में काम किया जो एक हिंदी फिल्म है। इसी तरह से वर्ष 2018 में ही उन्होंने बागी-2 में काम किया। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। वर्ष 2019 में उन्होंने ''भारत'' फिल्म में अभिनय किया और वर्ष 2020 में उनकी मदद फिल्म आई।
ग्लैमर के साथ-साथ अभिनय ने बनाया स्टार
दिशा पटानी सिर्फ अपने ग्लैमर के बल पर ही लोगों के दिलों पर राज नहीं करती बल्कि उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया है। एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उन्हें बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स मिला। अगर उनके अवार्ड की बात करें तो इसी फिल्म के लिए उन्हें स्टार स्क्रीन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। स्टारडस्ट पुरस्कार भी उन्हें मिला और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा गया। वर्ष 2018 में रिलीज हुई बागी-2 के लिए उन्हें लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स भी नवाजा गया है।
टाइगर श्रॉफ काे लेकर चर्चाओं में रहती हैं दिशा
दिशा पटानी अक्सर टाइगर श्रॉफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। टाइगर श्रॉफ और उनकी दोस्ती पुरानी है। जबसे उन्होंने पहली हिंदी वीडियो एल्बम की थी तभी से उनके और टाइगर श्रॉफ के बीच दोस्ती गहराती जा रही है। उनके बीच का रिश्ता अनटोल्ड स्टोरी की तरह है। हाल ही में उन्हें मुंबई पुलिस की कार्रवाई भी झेलनी पड़ी थी। पिछले दिनों जब पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा था और देश में लोक डाउन किया हुआ था तो उस समय दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कार में घूमने के लिए निकले थे। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने रोक लिया था और इनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उस समय इन पर एक ट्वीट भी किया थाऔर कहा था कि दो स्टार मलंग घूमते मिले हैं। इस कार्रवाई को दिखाते हुए मुम्बई पुलिस ने मुम्बईवासियों से घर से ना निकलने की अपील की थी। पुलिस ने कहा था कि अपने घरों से बाहर ना निकले और कोरोना वायरस की इस जंग में लड़ने के लिए देश का सहयोग करें। मुंबई पुलिस का यह तंज काफी फेमस हुआ था और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।
Updated on:
13 Jun 2021 02:14 pm
Published on:
13 Jun 2021 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
