17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार वोटर ग्लब्स पहन कर वोट डालेंगे, वोटिंग की नई गाइडलाइंस जारी

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की डेट का ऐलना हो गया है। लखनऊ में चौथे चरण में मतदान पड़ेंगे। पर इस बार वोट डालने से पहले सतर्क हो जाएं। चुनाव आयोग ने वोटिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है। इस का पालन करना जरूरी है। नहीं तो खतरे में पड़ जाएंगे। जानिए वोटिंग की नई गाइडलाइंस

2 min read
Google source verification
इस बार वोटर ग्लब्स पहन कर वोट डालेंगे, वोटिंग की नई गाइडलाइंस जारी

इस बार वोटर ग्लब्स पहन कर वोट डालेंगे, वोटिंग की नई गाइडलाइंस जारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक सुविधा उपलब्ध कराई है। जिसके तहत इस बार वोट देने से पहले दस्ताने (ग्लब्स) पहनने पड़ेंगे। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हो सके। इसके लिए लखनऊ प्रशासन ने 38 लाख दस्तानों का टेंडर किया है। यह दस्तानें शीघ्र अति शीघ्र उपलब्ध हो जाएंगे। कोरोना गाइडलाइन का चुनाव बूथ पर सख्ती से पालन होगा। बिना मास्क के आने वालों को मास्क भी दिए जाएंगे। प्रत्येक वोटर का मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग होगी। राजधानी लखनऊ में चौथा चरण में वोट डाले जाएंगे।

38 लाख दस्तानों का टेंडर

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मतदान के दिन मतदाताओं को इस बार दस्ताने (ग्लब्स) पहन कर ईवीएम का बटन दबाना होगा। इसके लिए बूथ पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। लखनऊ प्रशासन ने 38 लाख दस्तानों का टेंडर किया है।

चुनाव में वोटिंग की नई गाइडलाइंस

इस बार का मतदान पहले की तरह नहीं होगा। चुनाव 2022 में वोट डालने के लिए कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। कोरोनावायरस के नए वेरियंट ओमीक्रॉन के संक्रमण गति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान के दिन वोटरों को संक्रमण से बचाने के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। मतदान केन्द्र पर वोट डालने के दौरान मतदाता को दो जगह अपने हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता है। पहला पर्ची मिलान के बाद मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के दौरान और दूसरा ईवीएम का बटन दबाने के समय। यहां संक्रमण के खतरे को देखते हुए आयोग ने दस्ताने उपलब्ध कराने को कहा है। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें : बसपा की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी : मायावती ने कई नये चेहरों पर लगाया दांव, मुस्लिमों को दिया टिकट

पूरे मतदान केन्द्र सेनिटाइज होगा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (प्रशासन) अमर पाल सिंह बताते हैं कि, करीब 38 लाख दस्तानों के अलावा मास्क, सेनिटाइजर आदि का भी टेंडर किया गया है। जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं होगा, उनके लिए रिजर्व में मास्क रखा जाएगा। मतदाता की पहचान की प्रक्रिया के दौरान, आवश्यकता पड़ने पर मतदाताओं को पहचान के लिए अपना फेस मास्क हटाना होगा। मतदान के एक दिन पहले पूरे मतदान केन्द्र को सेनिटाइज भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा की दर्जनभर सीटें पुत्रमोह-पत्नी मोह में फंसीं, पार्टी के बड़े नेताओं को सूझ नहीं रह कोई रास्ता