
mayawati
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। और चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने 66वें जन्मदिन पर 53 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट में मायावती ने नये चेहरों पर दांव लगाया है। इसके साथ ही 14 मुस्लिम को टिकट दिया है। तीन महिलाओं को चुनाव का प्रत्याशी बनाया है। इसमें एक मुस्लिम महिला को भी टिकट दिया है। 9 दलित उम्मीदवारों पर भी दांव लगाया है। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सभा सीटों पर वोट पड़ेंगे।
9 दलित उम्मीदवारों पर दांव
आज जारी बसपा की सूची में पुरकाजी सुरेंद्र पाल सिंह (अनुसूचित जाति), हस्तिनापुर संजीव कुमार जाटव (अनुसूचित जाति), हापुड़ से मनीष कुमार उर्फ मोनू (अनुसूचित जाति), खुर्जा से विनोद कुमार जाटव (अनुसूचित जाति), खैर से प्रेमपाल सिंह जाटव, इगलास से सुशील कुमार जाटव (अनुसूचित जाति), बलदेव से अशोक कुमार सुमन (अनुसूचित जाति), आगरा कैंट से भारतेंदु अरुण (अनुसूचित जाति) और आगरा देहात से किरणप्रभा केसरी शामिल है।
14 मुस्लिम को टिकट
बसपा की सूची में 14 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। सूची में बुढ़ाना से हाजी मोहम्मद अनीस, चरथावल से सलमान सईद, खतौली से माजिद सिद्दीकी, मीरपुर से मोहम्मद शालिम, सिवालखास मुकर्रम अली उर्फ नन्हे, मेरठ दक्षिण से कुंवर दिलशाद अली, छपरौली से मोहम्मद शाइन चौधरी, लोनी से हाजी आकिल चौधरी, मुरादनगर से हाजी अयूब इदरीसी, धौलाना से वासिद प्रधान, गढ़मुक्तेश्वर मोहम्मद आरिफ, शिकारपुर से मोहम्मद रफीक उर्फ फड्डा, कोल से मोहम्मद बिलाल और अलीगढ़ से श्रीमती राजिया खान को टिकट दिया।
दो सीटों से उम्मीदवार का ऐलान
लगातार चुनाव हार रहीं मायावती के सामने दलित वोट बैंक को बचाने की चुनौती तो है है उसके साथ ही भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि 2012 के बाद से जीतने भी चुनाव हुए हैं, मायावती का अपने परम्परागत वोट बैंक से लगाव काम हुआ है। बसपा ने गुरुवार को कांग्रेस और आरएलडी छोड़कर आए दो नेताओं को पश्चिम उत्तर प्रदेश की दो सीटों से उम्मीदवार घोषित किया था।
सपा-रालोद गठबंधन ने दूसरी लिस्ट जारी
विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। शनिवार को भाजपा ने अपनी पहली और सपा-रालोद गठबंधन ने दूसरी लिस्ट जारी की है।
Published on:
15 Jan 2022, 11:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.