25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 20 विधायकों का काटा टिकट, 20 का निर्वाचन क्षेत्र बदला

भाजपा ने पहले चरण के लिए 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कुल 107 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को एलान किया गया है। लिस्ट में दो नाम पांचवें और छठें चरण के उम्मीदवारों के भी शामिल हैं। 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। 20 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं जबकि, 20 का निर्वाचन क्षेत्र बदला गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कुल 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jan 2022, 4:39 PM IST

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 20 विधायकों का काटा टिकट, 20 का निर्वाचन क्षेत्र बदला

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 20 विधायकों का काटा टिकट, 20 का निर्वाचन क्षेत्र बदला

भाजपा ने पहले चरण के लिए 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कुल 107 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को एलान किया गया है। लिस्ट में दो नाम पांचवें और छठें चरण के उम्मीदवारों के भी शामिल हैं। 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। 20 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं जबकि, 20 का निर्वाचन क्षेत्र बदला गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कुल 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 44 ओबीसी और 19 एससी के अलावा 10 महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पहले चरण की एक और दूसरे चरण की जिन सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं हुआ है माना जा रहा है कि उन सीटों पर पार्टी अपने सहयोगी दलों को उतार सकती है। जल्द ही इन सीटों के उम्मीदवारों का भी एलान किया जाएगा। पांचवें चरण के चुनाव के लिए केशव प्रसाद मौर्य का नाम घोषित किया गया है। यह प्रयागराज की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे।

क्यों कटा गोरखपुर से राधा मोहनदास का टिकट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लडऩे की खबरों पर विराम लग गया है। और वर्तमान विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का टिकट कट गया है। मोहनदास अग्रवाल इस सीट से तीन बार से विधायक रहे हैं। अब पार्टी इन्हें कहां से लड़ाएगी यह पता नहीं। गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर पिछले 33 सालों से भाजपा काबिज है। 2002 में इस सीट से डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल हिन्दू महासभा के बैनर तले जीते। बाद ही वह बीजेपी में शामिल हो गए। पेशे से डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल पांच साल बीएचयू में प्रोफेसर भी रहे।

योगी से चल रहे थे राधामोहन नाराज

मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने को लेकर अग्रवाल योगी सरकार से नाराज थे। और अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठायी थी। कई मुद्दों पर ट्वीट कर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इसके लिए उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। माना जा रहा है कि अग्रवाल का टिकट कटने की यही बड़ी वजह थी।

यह भी पढ़ें : 2022 की जीत मेरे जन्मदिन का तोहफा होगी : मायावती

राजनाथ के बेटे को नोएडा से टिकट

नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है तो कैराना से मृगांका सिंह चुनाव लड़ेंगे। यह पूर्व मंत्री हुकुम सिंह की बेटी हैं। मथुरा से श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ेगें जबकि अतरौली से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह, थाना भवन से सुरेश राणा को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें :यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पहले चरण का नामांकन शुरू कैराना से खुला खाता, भाजपा के लिए सीटें बचाना है चुनौती

महिलाओं पर जताया

भाजपा की पहली सूची में 10 महिलाओं पर भरोसा जताया है। इनमें श्रीमती मृगांका सिंह कैराना, सपना कश्यप चरथावल, श्रीमती मंजू सिवाच मोदीनगर से, श्रीमति मीनाक्षी सिंह को खुर्जा (अनुसूचित जाति), श्रीमती बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण (अनुसूचित जाति), रानी पक्षालिका को बाह, सूची मौसम चौधरी को बिजनौर, श्रीमति कमलेश सैनी को चांदपुर, श्रीमती गुलाबो देवी को चन्दौसी (अनुसूचित जाति) और राजबाला को मिलक (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।