2022 की जीत मेरे जन्मदिन का तोहफा होगी : मायावती
लखनऊPublished: Jan 15, 2022 12:36:06 pm
प्रेस कांफ्रेस में बसपा सुप्रीमो ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता से कहाकि, चुनाव 2022 की जीत मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा। सभी को बसपा के सत्ता में वापसी की उम्मीद है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर ब्लू बुक के 17वें भाग का विमोचन किया। साथ ही बसपा पार्टी के 53 प्रत्याशियों की सूची भी जारी की है।


2022 की जीत मेरे जन्मदिन का तोहफा होगी : मायावती
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती का 66वां जन्मदिन, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में बसपा सुप्रीमो ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता से कहाकि, चुनाव 2022 की जीत मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा। सभी को बसपा के सत्ता में वापसी की उम्मीद है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर ब्लू बुक के 17वें भाग का विमोचन किया। साथ ही बसपा पार्टी के 53 प्रत्याशियों की सूची भी जारी की है। कोरोना वायरस संक्रमण और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर इस बार जन्मदिन पर प्रदेशभर में किसी तरह का कोई बड़ा आयोजन नहीं किया है। पर पार्टी गरीबों, असहायों व अन्य अति जरूरतमंद लोगों को तोहफा बांट रही है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मायावती को फोन करके बधाई दी।