
राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल ने ली शपथ, पहली बार हुआ कुछ ऐसा , रामनाईक ने तोड़ी परंपरा
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल (UP Governor) आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) ने सोमवार को यूपी के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। राजभवन (UP Raj Bhavan) के गांधी सबागार में पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) व दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) मौजूद थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर (Govind mathur) ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता आनंदीबेन प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। आज सुबह आनंदीबेन पटेल अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Anandiben Patel को लेकर बड़ी खबर, अभी ram naik ही बने रहेंगे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, ये है वजह
राम नाईक पूरानी परंपरा को किया खत्म
जानकारी के मुताबिक अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद मुंबई रवानगी से पहले यूपी के राज्यपाल राम नाईक एक और परंपरा को खत्म की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पूर्व राज्यपाल अपने उत्तराधिकारी राज्यपाल के शपथ ग्रहण में मौजूद रहें हों और उनको चार्ज सौंपा हो। नए राज्यपाल के आने से पहले पूर्व राज्यपाल की राजभवन से रवानगी हो जाती थी।
एयरपोर्ट में स्वागत करने पहुंचे सीएम
बता दें कि आनंदीबेन सुबह लगभ साढ़े नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के अन्य नेताओं ने किया। वह एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचीं जहां शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आनंदीबेन ने यूपी की राज्यपाल की तौर पर शपथ ग्रहण किया।
दूसरी महिला राज्यपाल बनी आनंदीबेन
70 साल पहले सरोजिनी नायडू यूपी की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। अब यूपी को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल मिली हैं। जिस समय सरोजिनी नायडू ने शपथ ली थी, उस वक्त उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वह इस पद पर 2 मार्च 1949 तक रहीं। उनके बाद अब आनंदीबेन पटेल को महिला राज्यपाल बनने का गौरव मिला है।
Published on:
29 Jul 2019 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
