
Lucknow Crime
Lucknow Crime: गाजीपुर क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-22 स्थित आवास में शनिवार को पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई। उनका शव चेंजिंग रूम में मिला और गले में अंगौछा लिपटा हुआ था। पुलिस के अनुसार, मोहिनी का मुंह तकिये से दबाकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने इस जघन्य वारदात को लूटपाट के बाद अंजाम दिया।
घटना का पता तब चला जब देवेंद्र नाथ रोज की तरह गोल्फ खेलकर घर लौटे और उन्होंने अपनी पत्नी का शव बाथरूम के बगल में चेंजिंग रूम में पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्धों की फुटेज मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दो ड्राइवरों और चार नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई करीबी व्यक्ति शामिल हो सकता है।
पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ मूलरूप से कन्नौज के निवासी हैं और इंदिरा नगर सेक्टर-22 में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है और क्राइम ब्रांच की चार टीमें, पुलिस और डीसीपी की सर्विलांस टीमों को घटना की जांच में लगाया है। शव का अंतिम संस्कार रविवार को भैसा कुंड में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: छठे चरण के मतदान की भविष्यवाणी
Updated on:
26 May 2024 08:46 am
Published on:
26 May 2024 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
