
बीएसएफ जवानों ने भी किया फ्लैग मार्च
लखनऊ निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक ने हजरतगंज थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी, इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और बीएसएफ जवानों फ्लैग मार्च में मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में फ्लैग मार्च में महिला पुलिसकर्मी भी हुई शामिल। ड्रोन के जरिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। छतों को ड्रोन के जरिए चेक किया गया। पुलिस ने माइक से अलाउंस कर लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
हजरतगंज क्षेत्र में ड्रोन के जरिए, ट्रैफिक व्यवस्था को भी देखा गया। अराजकतत्वों और संदिग्ध वस्तु को भी पुलिस चेक किया। हजरतगंज सहित कैसरबाग व अन्य इलाको में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
Published on:
29 Apr 2023 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
