समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर अखिलेश यादव के हजारों समर्थक एवं कार्यकर जुटे और उन्होंने सोल्लास उनका जन्मदिन मनाया। ढोल नगाड़े की थाप पर नौजवानों ने अपनी खुशी का इजहार किया। नेता विपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव एमएलसी ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सर्वश्री अतुल प्रधान, डा0 राजपाल कश्यप, रामबृक्ष यादव, राम सागर यादव, विजय यादव, पीड़ी तिवारी, अनूप सिंह, राजा चतुर्वेदी, अनूप बारी, राज कुमार मिश्रा, आर के श्रीवास्तव, संजीव मिश्र, अरविन्द यादव, वासुदेव यादव, गीता सिंह, जयसिंह जयंत, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।