
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, त्योहार और शादी सीजन के बीच आम ग्राहकों की जेब पर असर, जानिए आज के ताजा भाव
Gold and Silver Rate Akshaya Tritiya: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए ताजे रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹94,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के जेवराती भाव ₹98,600 प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। इन दामों में GST, हॉलमार्किंग और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। सर्राफा व्यवसायी विनोद महेश्वरी के अनुसार, यह तेजी वैश्विक बाजारों में सोने की मांग और डॉलर की स्थिति से जुड़ी हुई है।
| धातु | शुद्धता | दर (प्रति 10 ग्राम) |
| सोना | 24 कैरेट | ₹97,500 |
| सोना | 22 कैरेट | ₹94,200 |
| चांदी | जेवराती | ₹98,600 प्रति किग्रा |
सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विनोद महेश्वरी का कहना है, “सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन अभी का बाजार निवेश के लिए अनुकूल है। शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है, जिससे मांग बढ़ी है और इसका असर दामों पर साफ दिख रहा है।”
विशेषज्ञों के अनुसार अगर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी रही और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती होती है तो सोने के दाम ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं। चांदी में भी ₹1 लाख के पार जाने की संभावना है। हालांकि, घरेलू मांग में गिरावट या रुपये की मजबूती स्थिति को संतुलित कर सकती है।
Published on:
17 Apr 2025 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
