28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ एयरपोर्ट पर 68 लाख का सोना बरामद, यात्री ने जींस की बेल्ट में छिपाया था सोना

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़े सोने की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के जींस की बेल्ट में छिपाए गए 68 लाख रुपये के सोने को बरामद किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Aug 2024, 2:14 PM IST

Lucknow airport

Lucknow airport

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी सोना तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 68,42,850 रुपये का सोना बरामद किया है। यह सोना बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से मिला, जिसने इसे अपनी जींस के बेल्ट में नीले कपड़े में पेस्ट के रूप में छिपाकर रखा था। यात्री गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी मायावती, बसपा प्रमुख ने दी स्पष्टता

कस्टम अधिकारियों को जब यात्री पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान पता चला कि यात्री ने सोना जींस के बेल्ट में छिपाया हुआ था। तुरंत कार्रवाई करते हुए कस्टम ने यात्री को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है।

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हवाई मार्ग के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी सोना तस्करी के मामलों में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से सऊदी, मस्कट, दुबई, और बैंकॉक से भारत में सोना लाने के प्रयास हो रहे हैं। म्यांमार के रास्ते बांग्लादेश होते हुए सोना तस्करी को यूपी और अन्य राज्यों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, कड़ी चौकसी के बावजूद केवल 10 से 15 फीसदी सोना ही पकड़ा जा पा रहा है।

यह भी पढ़ें: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र स्कैंडल: मास्टरमाइंड रविकेश की यूपी एटीएस ने की गिरफ्तारी, बड़ी सफलता हासिल

लखनऊ एयरपोर्ट पर स्टाफ की कमी: लखनऊ एयरपोर्ट पर स्टाफ की कमी के चलते कस्टम विभाग को तस्करी रोकने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब तक इंस्पेक्टर और स्पेशल टीम की संख्या नहीं बढ़ाई जाती, तस्करों के गैंग को पूरी तरह से रोक पाना मुश्किल है। इसके बावजूद विभाग हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की तस्करी को रोकने में सफल हो रहा है।