28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र स्कैंडल: मास्टरमाइंड रविकेश की यूपी एटीएस ने की गिरफ्तारी, बड़ी सफलता हासिल

रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में यूपी एटीएस ने मास्टरमाइंड रविकेश को गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा के साथ, रविकेश को लखनऊ से पकड़ा गया और अब उसे जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही फर्जीवाड़ा के मामले में आरोपियों की संख्या 18 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 26 Aug 2024, 10:14 AM IST

UP ATS

UP ATS

रायबरेली के सलोन ब्लॉक में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 25 अगस्त को, यूपी एटीएस और सलोन पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ से रविकेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड था। रविकेश पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

रविकेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित  

गिरफ्तारी के बाद रविकेश को सलोन कोतवाली लाया गया और पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रविकेश की गिरफ्तारी से पहले, 17 अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका था।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: मासूम चेहरों के पीछे छिपे थे फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड, जानिए इनके चौंकाने वाले कारनामे

रविकेश की गिरफ्तारी से फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा खुलासा

रविकेश पर आरोप है कि वह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के काम में संलिप्त था और पहले से जेल भेजे गए आरोपियों के साथ संपर्क में था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रविकेश ने पैसे के लालच में यह फर्जीवाड़ा किया। हालांकि, बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Jhansi Railway: गर्मी में गुलाबी जैकेट पहन महिला TTE बनी ठग, सतर्क यात्रियों ने RPF के हवाले किया

फर्जी प्रमाण पत्र के इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी शामिल हैं:

सोनभद्र: गोविंद केशरी
संत कबीर नगर: आकाश कंसौधन
गोरखपुर: सलमान
कुशीनगर: संजीव कुमार सिंह
प्रतापगढ़: वैभव उपाध्याय
मुरादाबाद: शाहनवाज
अंबेडकर नगर: देवमणि उर्फ राजन
महराजगंज: सतीश कुमार सोनी
प्रयागराज: धीरज कुमार
शाहजहांपुर: नीरज
बलिया: शहनवाज
बहराइच: अरमान

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के बांसुरी, मुकुट और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की धूम