
खुशखबर, दुधवा रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़ी, खुशी से खिले चेहरे
खुशखबर। दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या में इजाफा हुआ। दुधवा टाइगर रिजर्व की दो श्रेणियों में की गई एक दिन की जनगणना ने पार्क के 75 प्रतिशत क्षेत्र में कम से कम 40 गैंडों की उपस्थिति की पुष्टि की है। वर्ष 2017 में किए गए सर्वेक्षण में गैंडों की संख्या 34 थी। दुधवा टाइगर रिजर्व के अफसरों और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने मिलकर यह सर्वेक्षण किया है। अफसरों ने बाकी 25 फीसद के सर्वेक्षण न होने के बारे में दलील दी कि, दुधवा टाइगर रिजर्व में लंबी घास और दलदली भूमि की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। उम्मीद है कि गैंडों की वास्तविक संख्या और अधिक हो।
वर्ष 2017 में सिर्फ 34 गैंडे
दुधवा के क्षेत्र निदेशक संजय पाठक ने रविवार को कहाकि, संकेत उत्साहजनक हैं। गैंडों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि हमने कुल 41 वर्ग किमी आरक्षित क्षेत्र में से केवल 31 वर्ग किमी को ही कवर किया हैं। जल्द ही, हम एक रोडिस (राइनो डीएनए इंडेक्स सिस्टम) का संचालन करेंगे। सटीक राइनो गिनती प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण करेंगे। पिछली जनगणना 2017 में हुई थी और उस समय गैंडों की संख्या 34 थी। सर्वेक्षण एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण), डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया और राज्य वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
पीलीभीत में तेंदुए के 5 नवजात शावक मिले
मामला पीलीभीत जिले में सेरामऊ थाना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में तेंदुए के 5 नवजात शावक मिले हैं। तेंदुए की मां को नहीं देखा गया है और वन अधिकारियों को डर है कि उसने अपने शावकों को छोड़ दिया होगा। अधिकारियों के अनुसार, शावक एक महीने से भी कम उम्र के हैं। मुख्य वन संरक्षक, बरेली क्षेत्र, ललित वर्मा ने कहा कि जिस खेत में शावक पाए गए थे, वह एक पर्यटन स्थल में बदल गया है, जहां ग्रामीण 5 शावकों को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं।
Published on:
24 Apr 2022 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
