3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: मुंबई-लखनऊ-गोरखपुर Holi Special ट्रेन 14 मार्च से

Mumbai-Lucknow-Gorakhpur train: ट्रेन का सफर करने वालों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से सफर करने वालों की सुविधा का खास ख्याल।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 12, 2024

Holi Special Train

Holi Special Train

Holi Special Train: यह एक अच्छी खबर है कि रेलवे ने होली पर मुसाफिरों के लिए गोरखपुर वाया लखनऊ मुंबई के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मुंबई से 14 मार्च और गोरखपुर से 16 मार्च को चलेंगी, जो मुसाफिरों को होली के दिनों में अपने घर या परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देंगी। ( Holi Special Train Rules) इससे यात्रीगण को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आनंद लेने में मदद मिलेगी। तीन-तीन ट्रिप के संचालन से यह सुनिश्चित होगा कि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस दौरान सभी यात्रीगण सुरक्षित रूप से यात्रा करें और होली के इस खास मौके को सुनहरा बनाएं।


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली पर अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन मुंबई से 14, 21 एवं 28 मार्च को प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 16, 23 एवं 30 मार्च को प्रत्येक शनिवार को तीन फेरों के लिए चलायी जाएगी।

यह भी पढ़े : Good News : लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी विभाग की नई OPD अब नये भवन में

उन्होंने बताया कि 01103 मुंबई-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन मुंबई सीएसटी 22.35 बजे रवाना होकर दादर , ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., उरई, कानपुर होते तीसरे दिन लखनऊ से 04.30 बजे पहुंचेगी।यहां से गोण्डा, बस्ती होकर होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर 09.30 बजे पहुंचेोगी। वापसी में 01104 गोरखपुर-मुंबई होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 15.30 बजे रवाना होकर लखनऊ 19.55 बजे तथा तीसरे दिन 00.40 बजे मुंबई पहुंचेगी।


गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 14 मार्च से प्रयागराज तक किया जाएगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से गोरखपुर से 06.05 बजे रवाना होकर बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 13.35 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़े : Video: CAA को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया ऐलान, पुलिस प्रशासन अलर्ट

वापसी में 22550 प्रयागराज जं.- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च से प्रयागराज जं. से 15.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 16.58 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, अयोध्या धाम से 20.30 बजे तथा बस्ती से 21.43 बजे छूटकर गोरखपुर 22.40 बजे पहुंचेगी।

Story Loader