उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय के सरकारी आवासों में रहकर फ्री बिजली उड़ाने वालों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक, अब से इन विश्वविद्यालय के सरकारी आवासों में रहने वालों को खुद के नाम पर बिजली कनेक्शन लेना होगा। ऐसा करने के पीछे की वजह बिजली का खूब दुरुपयोग होना बताया जा रहा है। जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया। दरअसल, अभी तक विश्वविद्यालयों के नाम से लिए गए कनेक्शन से ही ज्यादातर आवासों में बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही नाम-मात्र का भुगतान होने से विश्वविद्यालयों को भारी-भरकम बिजली का बिल चुकाना पड़ रहा है।