11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस एसपी विकास वैद्य हटाए गए, छह कांवड़ियों की मौत मामले में यूपी सरकार का ऐक्शन

Hathras SP transfer हाथरस में सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत मामले में यूपी सरकार ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए हाथरस पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटा कर उनकी जगह 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के सेनानायक देवेश कुमार पाण्डेय को हाथरस का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

CM Yogi Adityanath Team 9: अब मोबाइल एप्लिकेशन से मिलेगी सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

हाथरस में सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत मामले में यूपी सरकार ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए हाथरस पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटा कर उनकी जगह 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर के सेनानायक देवेश कुमार पाण्डेय को हाथरस का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विकास वैद्य का तबादला शासन ने 39वीं वाहिनी मिर्जापुर के सेनानायक पद पर कर दिया है। माना जा रहा है कि, गृह विभाग इस प्रकरण में अभी अन्य पर भी कार्रवाई करेगा।

यूपी सरकार ने बड़ा एक्शन

हाथरस में शुक्रवार देर रात डंपर की टक्कर से मध्य प्रदेश के छह कांवड़ियों की मौत होने के बाद यूपी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस अधीक्षक को हटाना अन्य जिलों के एसपी तथा एसएसपी के लिए बड़ा संदेश है। शासन की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने तबादले का आदेश जारी किया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में विकास वैद्य और देवेश कुमार पाण्डेय, दोनों ही अधिकारियों से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें - यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में कांग्रेस, छह राष्ट्रीय सचिव को सौंपा जोन का प्रभार

डीएम ने दी एक लाख-एक लाख रुपए की सहायता

हाथरस हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद पुलिस ने डंपर चालक प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चालक फिरोजाबाद जिले का निवासी है जबकि डंपर ग्वालियर की ठाकुर ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी व सामने से आ रहे वाहन की हेड लाइट आंखों पर पड़ना बताया गया है। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को ग्वालियर भिजवाया गया। डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, गोरखपुर-लखनऊ के लिए आठ अगस्त से एक और इंटरसिटी ट्रेन