एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर एक पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस, 26,100 रुपए नकद और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस सिलसिले में विवेक सिंह, अभिषेक दीक्षित, पंकज सिंह, संदीप सिंह और गोपी मौर्य को गिरफ्तार किया है। एसपी आजमगढ़ आर्य ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों ने कबूल किया है कि वे मध्य प्रदेश के खंडवा से हथियार खरीदते थे।