
Weather
UP Nautapa Thunderstorm: लखनऊ का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक) और रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया है। नौतपा के चौथे दिन भी प्रचंड गर्मी रही और राजधानी के लोग झुलसा देने वाली गर्मी से जूझते रहे। तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। रात में हवा में तेजी के कारण कुछ राहत मिली, लेकिन दिन की तपिश बरकरार रही।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह की प्रचंड गर्मी बनी रहेगी। 30 मई के बाद लखनऊ के तापमान में हल्की कमी शुरू हो जाएगी, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है। अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 मई तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी और दिन में लू चलेगी। इस दौरान रातें भी काफी गर्म रहेंगी और रात का तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। घर से बाहर निकलते समय अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।
लखनऊ के लोग झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे हैं। सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2019 के बाद अब तक का सबसे अधिक तापमान था। 2019 में मई का उच्चतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में आग बरस रही है और रात को भी विकट गर्मी पड़ रही है। प्रचंड गर्मी में हवा के गर्म थपेड़े लू को भी मात दे रहे हैं। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। सूरज के ताप से सड़कें भी पिघलने की स्थिति में आ गई हैं।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह सोमवार के तापमान से कुछ कम था, लेकिन गर्मी में किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं हुई। 44 डिग्री का तापमान 46 डिग्री की गर्मी का अहसास करा रहा था। हालात यह हैं कि लखनऊ में सुबह से ही प्रचंड गर्मी शुरू हो जाती है और अपराह्न एक बजे तक सूर्यदेव पूरी तरह से प्रचंड रूप में होते हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग ऑफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश की। अपराह्न 12 बजे के बाद वही लोग सड़कों पर दिख रहे थे जिन्हें बाहर जाना बहुत जरूरी था। गर्मी के असर से अपराह्न में सड़कें भी सुनसान हो जा रही हैं।
Published on:
29 May 2024 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
