12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IRCTC की इस website- irctc.co.in से आधार कार्ड लिंक करने पर पाएं 10,000 कैश और फ्री टिकट

भारतीय रेलवे IRCTC द्वारा ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लकी ड्रॉ स्कीम के रूप में पेश किया गया है।

2 min read
Google source verification
IRCTC aadhaar card rail ticket bookings,IRCTC,IRCTC website,Offer,Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC),lucky draw,bhartiya rail,irctc.in,irctc.com,irctc official website,Bhartiya Railway,Aadhaar link,IRCTC offer,Irctc Online Ticket Booking,Free ticket,irctc free ticket,Aadhaar link irctc,irctc link aadhaar,

लखनऊ. भारतीय रेलवे IRCTC द्वारा ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया गया है। जिसमें यात्री अपने आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करके 10,000 रुपए कैश और फ्री टिकट का ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑफर के साथ आप हर महीने 12 टिकट बुक भी कर सकते हैं। जबकि वर्तमान में आधार कार्ड को बिना लिंक किए एक महीने में सिर्फ 6 टिकट ही बुक किए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे ग्राहकों के लिए यह खास ऑफर ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ के रूप में शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें - IRCTC : तल्काल ट्रेन बुकिंग समय, स्लीपर कैंसलेशन नियम में बदलाव

भारतीय रेलवे IRCTC ने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ के रूप में पेश कर लागू कर दिया है। इस ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ का लाभ लेने के लिए आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से जल्द ही लिंक कर लें और आप जब यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। तो आप अगले 6 महीने तक जब भी टिकट बुक करेंगे तो इस ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ में शामिल हो जाएंगे। भारतीय रेलवे हर महीने 5 लोगों को इस लकी ड्रॉ का फायदा देगा। इस लकी ड्रॉ दौरान जीतने वालों को न सिर्फ 10,000 रुपए इनाम दिया जाएगा, बल्कि उन्होंने जो टिकट बुक करने पर रुपए खर्च किए हैं, वह सारे रुपए भी लौटाएगा। हालांकि इसके लिए जरूरी निर्देश यह है कि IRCTC प्रोफाइल में जो आपका नाम होगा, वही नाम टिकट पर भी होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें - IRCTC : त्योहारों पर ट्रेन का किराया बढ़ाने की तैयारी में है भारतीय रेलवे बोर्ड, प्रपोजल तैयार

लकी ड्रॉ स्कीम ऐसे मिलेगा फायदा

भारतीय रेलवे के मुताबिक जैसे ही आप अपने आधार को irctc अकाउंट से लिंक करने के बाद टिकट बुक करेंगे, तो आपका PNR Number इस लकी ड्रॉ स्कीम में शामिल हो जाएगा। इसके बाद हर महीने 5 लकी ड्रॉ के विजेता चुने जाएंगे। जिस महीने में आप अपनी टिकट बुक करेंगे, उसके अगले महीने के पहले सप्ताह में आपको पता चल जाएगा कि आप यह लकी ड्रॉ जीते हैं या नहीं। इस स्कीम में जीतने वालों की जानकारी उनकी रजिस्टर्ड Email ID पर भेज दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - IRCTC : भारतीय रेल यात्रियों को सीटें खाली होने पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

आधार को IRCTC अकाउंट से ऐसे करें लिंक

1. सबसे पहले आप अपना IRCTC अकाउंट लॉगिन करने के लिेए इस website - www.irctc.co.in पर जाएं.

2.IRCTC का पेज लॉगिन होते ही आप अपनी MY Profile पर जाएं.
3. वहां सबसे अंतिम ऑप्शन Aadhar KYC पर क्लिक करें.
4. इसके बाद नया पेज खुलने के बाद कॉलम में अपना Aadhar Number डालें.
5. बाद में Submit करते ही आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर verify code आएगा.
6. verify code डालने के बाद आपका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
7. अब आप दोबारा MY Profile के टैब में Profile Update ऑप्शन पर जाएं,
8. यहां आप अपने IRCTC अकाउंट से लिंक हो चुके आधार नंबर को देख सकते हैं।

लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय के अधिकारियों ने बताया है कि यह सुविधाएं IRCTC की website - irctc.co.in से टिकट बुक करने वालों को दी गई हैं।