
Diwali 2021: लखनऊ. दीपावली पर्व को लेकर अलग ही उत्साह दिखता है। माता लक्ष्मी के साथ ही प्रथम पूज्य भगवान गणेश को प्रसन्न के लिए लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई (Home Cleaning) कर विशेष रूप से सजाना चाहते है। ऐसी मान्यता है कि घर की साफ-सफाई देख माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घरों में प्रवेश करती है और अपने भक्तों के सभी दुखों का नाश करती है। लेकिन हम अक्सर घर को सुंदर बनाने के प्रयास में कुछ ना कुछ गलतियां कर देते है, जिससे विपरीत हालत बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि इन हालातों से किस तरह से बचा जाए।
घर को सुंदर बनाने के प्रयास में करते हैं गलतियां
विजयादशमी पर्व के बाद से दीपावली के पर्व की तैयारी जोर पकड़ लेती है। दिवाली पर लोग अपने-अपने घरों की कायाकल्प करने के लिए तरह-तरह से सजाते हैं। हिंदुओं में मान्यता की घरों की साफ-सफाई देख माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती है। लेकिन अक्सर हम अपने घर को सुंदर बनाने के प्रयास में कुछ गलतियां भी कर देते हैं और यहीं गलतियां वास्तु के विपरीत हालात पैदा कर देते हैं। इसलिए घर को सजाते समय किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में जरूर जानें।
कबाड़ को घर से बाहर निकाल देना चाहिए
वास्तुशास्त्री बताते हैं कि घर को सजाते समय पहले घर में रखे कबाड़ पर ध्यान देना चाहिए। कबाड़ में वह सारी चीजें है जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। घर में पड़ी खराब मशीनें, इलेक्टॉनिक्स उपकरण, बंद पड़ी घड़ी, पुराने कपड़े जो पहनने के योग्य ना हो, ऐसी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। लेकिन अगर किसी जरूरतमंद को इन वस्तुओं की जरूरत है, तो उसे उपलब्ध करवा दें।
वास्तुशास्त्र के अनुसार कबाड़ में रखी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। घर की सुंदरता और सजावट के चलते यदि माता लक्ष्मी का आगमन होगातो भी वह यह कबाड़ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से वापस लौट जाएंगी।
घर के चारों ओर और छत पर ना हो गंदगी
इसके अलावा घर को भले ही कितना भी सजा लें, लेकिन यदि घर के चारों ओर और छत पर गंदगी जमा होगी, तब भी माता लक्ष्मी आपके घर की ओर नहीं देखेंगी। इसके अलावा अगर आपके घर के आगे या उत्तर दिशा की ओर कोई गड्ढा है तो उसे भरवाकर समतल करवा दें। बताते है कि इससे वास्तु दोष दूर होगा और अनुकूल हालात बने रहेंगे।
दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार हो ते लगाएं लक्ष्मी-गणेश की फोटो
जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर हो उन्हें अपने मुख्य द्वार पर पिरामिड या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो तो उत्तर और पूर्व दिशा को विशेष रूप से सजाएं।
दरवाजों और खिड़कियों पर बनाए स्वास्तिक का चिन्ह
दीपावली पर्व पर घर के मुख्य द्वार और खिड़कियों पर सरसों का तेल लगाकर उन पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसी के साथ शुभ-लाभ भी लिखना चाहिए। दरवाजे के पीछे तेल लगाने का कारण है कि दरवाजा खुलते और बंद करते समय आवाज ना करे।
Published on:
26 Oct 2021 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
