वार्ड कन्हैया माधवपर प्रथम में जोनल अधिकारी जोन-6 के नेतृत्व में बालागंज चौराहे से एकता नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 ठेले, 5 अस्थाई दुकानों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त एक बैड-बाजा वाली गाड़ी, 5 कैरेट, एक लोहे का स्टूल, 5 टायर, एक फ्लैक्स बोर्ड और एक प्लास्टिक की कुर्सी जब्त की गई।