गाजियाबाद में हाल ही में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे दिल्ली सरकार ने सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,010 तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता आवश्यक है।