31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली से नुपूर शर्मा होंगी भाजपा उम्मीदवार? कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

Lok Sabha Chunav 2024: यदि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर कयासबाजी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा भी किसी हाई प्रोफाइल नेता को टिकट देकर कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Mar 20, 2024

Lok Sabha Chunav 2024 Will Nupur Sharma be BJP candidate from Rae Bareli

Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा अब तक यूपी में 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है, जबकि 24 सीटों पर नामों की घोषणा होनी है। इसी बीच सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

दरअसल, रायबरेली की लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पिछले चुनाव में सोनिया गांधी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी राजनीति में उतरने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा है। लेकिन सोनिया गांधी के रायबरेली से हटने के बाद इस बात पर कयासबाजी शुरू हो गई है कि कांग्रेस इस सीट से किसे उम्मीदवार बनाएगी।

चर्चा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पार्टी की केंद्रीय इकाई से किया है। उनका मानना है कि प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को यूपी में मजबूती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:लोकसभा इलेक्शन से बड़ी खबर, राहुल नहीं वरुण गांधी दे सकते हैं स्मृति ईरानी को टक्कर

लेकिन यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव में उतरती हैं, तो भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि प्रियंका को मात देने के लिए भाजपा भी हाई प्रोफाइल नेता को टिकट देकर उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। ऐसे में पार्टी नुपूर शर्मा को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारकर प्रियंका गांधी की राह कठिन करने का काम कर सकती है।