1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजे अखिलेश के प्रति उमड़ा चाचा शिवपाल यादव का प्रेम, भाजपा पर साधा निशाना

- शिवपाल सिंह ने कहाकि, भाजपा जनविरोधी पार्टी, भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई, व्यापारी, किसान सहित हर वर्ग परेशान
2 min read
Google source verification
shivpal_yadav.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लैकर सूबे की सभी पार्टियां अलर्ट हो गईं हैं। कोई भी जरा सी चूक नहीं करना चाहता है। करीब चार साल से अपने रिश्तों में उतार चढ़ाव के बाद अब अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के बीच कुछ मिठास की संभावना दिखने लगी है। एक दिन पहले ही अखिलेश ने चाचा संग चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई। और अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि, उन लोगों के सत्ता में रहते वक्त ढेर सारे विकास कार्य हुए हैं। गठबंधन की बात चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श करने के बाद समान विचारधारा वालों से गठबंधन होगा।

अखिलेश यादव का मायावती पर तंज, सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर नहीं रहा है भरोसा

भाजपा पर जमकर हमला बोला :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। महंगाई और किसानों के मुद्दे पर घेरते हुए जनविरोधी करार दिया। बसपा और कांग्रेस को फ्लाप बताया, लेकिन सपा के प्रति हमदर्दी साफ दिखी।

जनता का दिल जीतना जरूरी :- शिवपाल ने अपने कार्यकर्ताओं को चेताया कि, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को लामबंद रहें। सत्ता तक पहुंचने के लिए संगठन को ताकतवर बनाना होगा। चुनाव लड़ने से पहले खुद का आकलन करें। चुनाव लड़ना बड़ी बात नहीं है बल्कि जनता का दिल जीतना जरूरी है। संगठन की ताकत से चुनाव में 100 सीटें जीतने की स्थिति में होंगे तो सत्ता में मुंहमांगी भागीदारी मिलेगी।

बेवजह बयानबाजी से बचें कार्यकर्ता :- कार्यकर्ताओं को बेवजह बयानबाजी से भी बचने की नसीहत देते हुए शिवपाल सिंह ने कहाकि, जनता की बेकद्री करने का नतीजा सामने है। भाजपा जनविरोधी पार्टी है। भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है। व्यापारी, किसान सहित हर वर्ग परेशान हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग