4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी का ऐलान, कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी यूपी सरकार

- प्रदेश सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर बनाएगी खेल विश्वविद्यालय

less than 1 minute read
Google source verification
सीएम योगी का ऐलान, कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी यूपी सरकार

सीएम योगी का ऐलान, कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी यूपी सरकार

लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में यह ऐलान किया कि, यूपी सरकार दो खेलों को अंगीकृत करके अगले 10 साल तक उनका वित्तपोषण करेगी। इसमें एक खेल तो कुश्ती है दूसरा खेल, खेलकूद विभाग से चयनित किया जाएगा।

लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी :- राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सीएम योगी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर गांव में एक खेल मैदान का निर्माण पर तेजी से कर रही है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो रहा है। प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। राज्य सरकार लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी।

साइ की तर्ज पर आहार धनराशि :- सीएम योगी ने कहाकि, यूपी सरकार खेल कॉलेज में खिलाड़ियों की आहार धनराशि को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की तर्ज पर अब 250 रुपए से बढ़ाकर 375 रुपए प्रति दिन प्रति खिलाड़ी करने जा रही है।

राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती :- इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व कप तथा विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान करने और पुलिस में भी उपाधीक्षक का पद देने के लिए सहमति दे दी है।

लखनऊ में Olympics 2020 विजेताओं का हुआ सम्मान, लगे 'भारत माता की जय' के नारे, जानें किस खिलाड़ी को मिली कितनी राशि