लखनऊ. Olympians Felicitation Ceremony. नवाबों की नगरी लखनऊ में दर्शकों से खचाखच भरे इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic) में भारत का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को आयोजित हुए भव्य सम्मान समारोह में 'भारत माता की जय' के नारों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ओलंपिक में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाजा। सबसे बड़ी राशि दो करोड़ रुपए से जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सम्मानित किया गया। वहीं टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Meerabai Chanu), पहलवान रवि दहिया (Ravi Dahiya) को 1.5-1.5 करोड़ रुपए से पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu , मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain), पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी ने एक-एक करोड़ रुपए दिए।