
Yogi government 4.5 years : योगी सरकार पर जमकर बरसी मायावती, प्रियंका, अखिलेश
लखनऊ. Yogi government 4.5 years उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष 19 सितम्बर को पूरे हुए। इस खुशी में भाजपा विजय उत्सव मना रही है। और अपने कार्यों का गुणगान करने के लिए सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पर यूपी के विपक्षी दलों को यूपी सरकार का अपने कार्यों का बखान करना अखर रहा है। जिस पर प्रदेश के तीन अहम विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला।
अधिकांश दावे हवा-हवाई : मायावती
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विट पर लिखा कि, यू.पी. भाजपा सरकार द्वारा बदलाव के 4.5 वर्ष का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर। इनकी कथनी व करनी में अन्तर होने के कारण ख़ासकर यहां की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-ज़ाहिर।
भाजपा सरकार ने उत्तरप्रदेश को क्या बना दिया : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार को आइना दिखाते हुए अपने ट्विट पर लिखा कि, उत्तरप्रदेश को क्या बनाया भाजपा सरकार ने, कुपोषण में नंबर 1, महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1, अपहरण के मामले में नंबर 1, हत्या के मामलों में नंबर 1, दलितों के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर 1।
अपने अगले ट्वि पर लिखा कि, उप्र सरकार को चाहिए था कि 4.5 साल पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन नहीं। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ। लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर। किसान को गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में। बिजली के दाम कम करने में। महंगाई रोकने में उप्र सरकार फेल रही।
16 पेज का 16 आने झूठ : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए अपने ट्विट पर लिखा कि,
उप्र की भाजपा सरकार ने प्रकाशित किया ‘16 पेज का 16 आने झूठ’! लगता है कि भाजपा ने अपने ‘अंतरराष्ट्रीय झूठ प्रशिक्षण केंद्र’ की पाठ्यपुस्तिका प्रकाशित करी है परंतु भाजपा के ‘झूठ के दूत’ इसे ऑनलाइन कक्षाओं में ही चला पायेंगे क्योंकि जनता के बीच वो जा नहीं पा रहे हैं।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा कि, इस दंभी सरकार के चौवन गुज़रे, छह महीने बचे है। इस सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार वर्ष तक किसान, गरीब, युवा तथा महिला पर अत्याचार हुआ। योगी सरकार की योजना से बेरोजगारी, महंगाई तथा नफरत बढ़ी है। सारा कारोबार ठप हो गया है। अखिलेश यादव ने कहाकि, नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास हो।
Published on:
19 Sept 2021 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
