4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yogi government 4.5 years : सीएम योगी के रिपोर्ट कार्ड की 20 अहम बातें जिसने जीता सबका दिल

- उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे- सीएम योगी आदित्यनाथ पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Sep 2021, 1:41 PM IST

Yogi government 4.5 years : सीएम योगी के रिपोर्ट कार्ड की 20 अहम बातें जिसने जीता सबका दिल

Yogi government 4.5 years : सीएम योगी के रिपोर्ट कार्ड की 20 अहम बातें जिसने जीता सबका दिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के साढ़े चार साल आज पूरे हो गए हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लोकभवन में अपने सहयोगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मीडिया के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। इस अवसर पर सीएम योगी ने अपने रिपोर्ट कार्ड की 20 अहम बातें बताई जिसने यूपी की जनता, बाहरी प्रदेशों के बिजनेसमैन, नेता, जनता की सोच बदल दी है। जानिए सीएम योगी की 20 अहम बातें :—

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही 20 अहम बातें :-

1 - केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में से 44 योजनाओं में प्रदेश पहले स्थान पर।
2 - एक करोड़ 56 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन।
3 - तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी।
4 - प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ।
5 - प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया।
6 - किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को आगे बढ़ाया।
7 - बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया।
8 - प्रदेश के 1.43 लाख् किसानों को गन्ने का भुगतान।
9 - प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया।
10 - अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
11 - मथुरा में होली, प्रदेश की विरासत को दुनिया के सामने रखने का प्रयास।
12 - रोजगार के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना पर काम।
13 - यूपी में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं।
14 - पहले गुंडों को संरक्षण अब जब्त की जा रही अपराधियों की संपत्ति।
15 - ट्रांसफर व पोस्टिंग में कोई लेन-देन नहीं होता।
16 - साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरियां दी गईं।
17 - 'ईज आफ डूइंग बिजनेस' में प्रदेश 14वें से दूसरे स्थान पर।
18 - यूपी एक्सपोर्ट हब के रूप में हो रहा विकसित।
19 - पहले ताश के पत्तों की तरह फेंट दी जाती थी नौकरशाही अब स्थिरता।
20 - गन्ना किसानों को सही भुगतान किया गया।

इस दंभी सरकार के चौवन गुज़रे, अब सिर्फ छह महीने बचे : अखिलेश यादव

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश