17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 साल की सेवा, फिर भी स्थायी नौकरी नहीं! स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और एनएचएम की तर्ज पर ऑटो रिन्यूअल लागू करने की मांग उठाई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Oct 17, 2026

UP News

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक फोटो सोर्स- पत्रिका

राजधानी लखनऊ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित राजभवन कॉलोनी में उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद नियमित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और सरकार से स्थायी समाधान निकालने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। अपनी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारी कई दिनों से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में वे स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर अपनी बात पहुंचाने पहुंचे।

खबर अपडेट हो रही है...