
liquor news
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त को राजधानी में सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश देश की स्वतंत्रता का सम्मान और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया है।
आदेश के अनुसार लखनऊ में स्थित देशी शराब की दुकानें, विदेशी मदिरा शॉप्स, बियर शॉप्स, मॉडल शॉप्स, भांग की दुकानें, ताड़ी की दुकानें और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी कैंटीनों में भी शराब का वितरण इस दिन नहीं किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांति और गरिमा के साथ मनाया जाए, और कोई अप्रिय घटना न हो।
लखनऊ प्रशासन ने शराब विक्रेताओं और बार मालिकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनता से भी अपील की है कि वे इस निर्णय का समर्थन करें और स्वतंत्रता दिवस को समर्पित भावना के साथ मनाएं।
Updated on:
14 Aug 2024, 7:58 AM IST
Published on:
14 Aug 2024, 7:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.