8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja 2021 – नहाए-खाए के साथ यूपी में आज से बिखरेगी छठ की छटा

Chhath Puja 2021 - महापर्व छठ आज से शुरू हो गया हैं। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत आठ नवंबर से नहायखाय से शुरू हुआ। नौ को छोटी छठ और मुख्य पर्व 10 और 11 नवंबर को होगा, राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

2 min read
Google source verification
नहाए-खाए के साथ यूपी में आज से बिखरेगी छठ की छटा

नहाए-खाए के साथ यूपी में आज से बिखरेगी छठ की छटा

लखनऊ. पूरे प्रदेश में नहाय खाय के साथ आज से छठ पूजा (Chhath Puja 2021) की शुरुआत हुई। खरना व छोटी छठ 9 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन ठेकुआ बनाया जाता है और पूजन की पूरी तैयारी की जाती है, शाम को साठी के चावल व गुड़ की बनी खीर रसियाव के सेवन के बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरुआत होता है।

लखनऊ में इन स्थानों पर होगी पूजा :- लखनऊ में मनकामेश्वर उपवन घाट पर 10 और 11 नवंबर को छठ पूजा(Chhath Puja) होगी। महंत देव्यागिरि के सानिध्य में सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अलावा पक्कापुल स्थित छठ घाट, खाटू श्याम मंदिर घाट, पंचमुखी हनुमान मंदिर घाट समेत घरों में पूजा होगी।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी :- छठ पूजा की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। सूर्य को अर्घ्य देने वाले के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य है। घाट पर थर्मल जांच व सेनेटाइजर की व्यवस्था है। इसके अलावा वैक्सीनेशन कैंप भी लगेगा।

11 नवम्बर को व्रत का पारण :- 10 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ मुख्य पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन व्रती महिलाएं नदी व तालाब में पानी में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं। व्रती महिलाएं छठ मैय्या के मनमोहक गीत गाती हैं। घाट पर बने छठ मइया के प्रतीक सुसोबिता के पास बैठकर पूजन करती हैं। 11 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही व्रत का पारण किया जाएगा।

माटी की कोसी भरना :- छठ व्रती महिला व पुरुष माटी की कोसी पर षष्ठी देवी की पूजा करते हैं। व्रती शाम को पहले अर्घ्य अर्पण के बाद जब घाट से वापस घर को आते हैं तो आंगन में रंगोली बना माटी के हाथीनुमा कोसी की पूजा अर्चना करते हैं, जिसके ऊपर ईख का चनना बनाकर पूजा की जाती है, जिसे महिलाएं कोसी भरना भी कहती हैं।

छठ पूजा का पूरा विवरण :-

8 नवंबर - नहाए- खाए

9 नवंबर - खरना

10 नवंबर - डाला छठ अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य

11 नवंबर - उगते सूर्य के साथ अर्घ्य व व्रत पारण।

Chhath Puja 2021: महापर्व छठ आठ नवम्बर को चेक कर लें छठ पूजा की सामग्री, कहीं कोई चूक न हो गई हो