19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब था वो…कैसे कराता इतना महंगा इलाज, कैंसर मरीज ने PGI अस्पताल में ब्लेड से काट लिया गला

Lucknow PGI Patient Suicide : लखनऊ के PGI अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने इलाज के खर्च और मानसिक तनाव से परेशान होकर ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
PGI

SGPGI में कैंसर के इलाज से परेशान युवक ने खुद का गला काटकर दी जान, PC- Patrika

लखनऊ: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGI) में एक अत्यंत दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लीवर कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने अस्पताल के वॉर्ड में ही ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मरीज लंबे समय से बीमारी के दर्द और इलाज के बढ़ते खर्च को लेकर गंभीर मानसिक तनाव में था।

पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मृतक लगभग एक महीने से PGI में भर्ती था, जहां उसका लीवर कैंसर का इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मरीज बीमारी की गंभीरता और लगातार बढ़ रहे इलाज के खर्च से बेहद परेशान रहता था। आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव ने अंततः उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने वॉर्ड के अंदर ही ब्लेड से गला काट लिया। जब मेडिकल स्टाफ को इसकी सूचना मिली, तब तक अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। दक्षिण जोन के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से ब्लेड बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पूरा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक रूप से काफी कमजोर है परिवार

परिजनों के अनुसार, मरीज पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से था। बीमारी शुरू होने के बाद इलाज का खर्च वहन करना परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया था। मरीज लगातार इलाज की लागत को लेकर चिंतित रहता था और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।

कैंसर इलाज की बड़ी समस्या

यह घटना गंभीर बीमारियों, खासकर कैंसर के इलाज से जुड़ी आर्थिक और मानसिक चुनौतियों की ओर इशारा करती है। PGI जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में भी मरीज और उनके परिवार महंगे दवाओं, जांचों और लंबे इलाज के बोझ तले दबे रहते हैं। कई परिवार कर्ज लेकर इलाज करवाते हैं, जिससे मरीज पर दोहरा बोझ पड़ता है, शारीरिक दर्द के साथ-साथ आर्थिक चिंता।

अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग