2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, यूपी में चुनावी तैयारियों को धार, जीत की रणनीति पर करेंगी मंथन

- कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 15 दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंची।

2 min read
Google source verification
प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, यूपी में चुनावी तैयारियों को धार, जीत की रणनीति पर करेंगी मंथन

प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, यूपी में चुनावी तैयारियों को धार, जीत की रणनीति पर करेंगी मंथन

लखनऊ. इस वक्त सभी दल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 15 दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंची। वह यूपी में चुनावी तैयारियों को धार देने व पार्टी के जीत की रणनीति पर मंथन करेंगी। पार्टी कार्यालय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक के काम का जायजा लेंगी। इसके साथ ही पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, और उनकी कोशिश होगी की आपसी गिले-शिकवे दूर किए जाएं। वैसे तीन दिन के कार्यक्रम को फाइनल टच दे दिया गया है। इस दौरे का मकसद योजनाओं को मूर्तरुप देना है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी का एक हफ्ते तक लखनऊ में रुकने की संभावना है।

2022 में सपा सरकार आने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का नाम बदल देंगे : अखिलेश यादव

मंगलवार से शुरू होगा बैठकों का दौर :- कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान वह संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। पार्टी की चुनावी तैयारियों का आकलन करने के लिए घोषणापत्र समिति और चुनाव समिति के साथ बैठकें करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी राय जानेंगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रोडमैप, जनसभाओं की श्रंखला को फाइनल किया जाएगा। कांग्रेस के उम्मीदवारों की प्रारंभिक लिस्ट पर मंथन और पार्टी प्रशिक्षण और संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करेंगी।

सात अक्तूबर से प्रतिज्ञा यात्रा :- कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है। 10 सितंबर को इस पर फैसला लिया गया था। कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि, पितृपक्ष की वजह से प्रतिज्ञा यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। अब नवरात्र में शुरू किया जाएगा। पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी इस पर नजर बनाए हैं।

जनसभाओं की तैयारी :- कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने के साथ ही हर मण्डल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। इन जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठकें कर चुके हैं। और जिलों में भी जनसभा के लिए स्थल तय कर दिए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली की योजना है। सब कुछ फाइनल है बस एक बार कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा और जनसभाओं पर प्रियंका गांधी की अंतिम मोहर की जरुरत है।

मेरठ से होगी चुनावी रैली का आगाज :- प्रियंका गांधी 29 सितंबर विधानसभा चुनाव का बिगुल क्रांतिधरा मेरठ से फूंकेंगी। दो अक्तूबर को वाराणसी में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज में रैली करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब एक लाख की भीड़ जुटाने का प्रयास शुरू हो गया है।

आपसी गिले शिकवे दूर करने की कोशिश :- कांग्रेस पार्टी में कई जगह असंतोष पनप रहा है। चुनाव करीब हैं पर पुराने साथी लगातार साथ छोड़ रहे हैं। जितिन प्रसाद फिर ललितेशपति त्रिपाठी दोनों कांग्रेस के पुराने वफादार रहे थे। इस बार के लखनऊ दौरे में प्रियंका गांधी की कोशिश होगी की वह आपसी गिले शिकवों को दूर कर पार्टी का मजबूत बनाएं। इसके लिए वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ पुराने पदाधिकारियों से भी वार्ता कर सकती हैं।