आरटीओ लखनऊ (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया, बैनर और पोस्टरों के माध्यम से पहले भी जागरूकता अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि आवेदक घर बैठे या जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।