26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकांत शर्मा नए यूपी भाजपा अध्यक्ष, वायरल पोस्ट्स सही है या गलत जानें

श्रीकांत शर्मा यूपी भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। सोशल मीडिया पर रविवार को अचानक श्रीकांत शर्मा यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की एक सूचना वायरल हो गई। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को बधाईयां ही बधाईयां मिलने लगीं। जानें इसकी सच्चाई

less than 1 minute read
Google source verification
 Shrikant Sharma

Shrikant Sharma

श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। सोशल मीडिया पर रविवार को अचानक श्रीकांत शर्मा यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की एक सूचना वायरल हो गई। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को बधाईयां ही बधाईयां मिलने लगीं। बधईयों का दौर यहीं नहीं थम रहा था, कुछ भाजपा विधायकों ने भी श्रीकांत शर्मा शुभकामनाएं दी। इसके बाद तो राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। पर भाजपा संगठन ने इस वायरल सूचना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

खूब हंगामा मचा

जब वायरल पोस्ट ने खूब हंगामा मचा दिया और संगठन की ओर से भी इस संदर्भ में कोई जानकारी होने से मना कर दिया गया तो भाजपा विधायकों के होशफाख्ता हो गए। और अपनी अपनी पोस्ट डिलीट करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को परीक्षा पर चर्चा नहीं 'पेपर लीक पर चर्चा' करनी चाहिए : प्रियंका गांधी

माहौल गरम है

पर माहौल गरम है श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा पूर जोर पर है। वैसे भी हर तरफ यह सवाल है कि, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। इस पर कई नाम बाहर आ रहे हैं, जिन पर राजनीतिक समीकरणों के अनुसार मंथन किया जा रहा है। डा. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, ये दोनों ब्राह्मण वर्ग से है। वहीं एक नाम और लोगों की जुबान पर है अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का। पर अभी तक कोई भी यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। अब देखना ये होगा कि भाजपा परिचित चेहरा पेश करती है या या नया चेहरा पेश कर एक बार फिर से चौंकाएगी।

यह भी पढ़ें : शिवपाल सिंह यादव को केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा में अभी वैकेंसी नहीं