27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से गोवा और पुणे के लिए अब डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, बैंगलोर-हैदराबाद और जयपुर के लिए भी जल्द मिलेगी सुविधा

लखनऊ से बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के लिए एक-एक और सीधी फ्लाइट जल्द शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Jul 2018, 11:40 AM IST

Lucknow to Bangalore, Hyderabad and Jaipur direct flight soon start

लखनऊ से गोवा और पुणे के लिए अब डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, बैंगलोर-हैदराबाद और जयपुर के लिए भी जल्द मिलेगी सुविधा

लखनऊ. अगर आप लखनऊ से पुणे और गोवा के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं और जल्दी ही पहुंचना चाहते हैं। तो आपको जाने के लिए किसी ट्रेन या फ्लाइट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए लखनऊ से पुणे और गोवा को जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। जिससे आप बिना किसी स्टॉपेज के सीधे लखनऊ से पुणे और गोवा पहुंच जाएंगे और आपको ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। यह भी बताया जा रहा कि इंडिगो जल्दी ही लखनऊ से बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के लिए एक-एक और सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में हैं।

अमौसी से डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू

इंडिगो ने लखनऊ से पुणे और गोवा के लिए जाने वाले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अमौसी से डायरेक्ट फ्लाइट सेवा की शुरूआत की है। इसके लिए इंडिगो ने अमौसी से गोवा की पहली फ्लाइट सोमवार को रवाना की थी। बताया जा रहा है कि अभी तक लखनऊ से पुणे और गोवा के लिए जो फ्लाइट जाती थी। वह पहले मुम्बई या दिल्ली से होकर जाती थी। लेकिन अब इंडिगो ने अब डायरेक्ट फ्लाइट सेवा को शुरू करते हुए यात्रियों की समस्याओं को दूर किया है।

लखनऊ से बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट जल्द होगी शुरू

इंडिगो के अनुसार बताया जा रहा है कि अमौसी से पुणे के लिए पहली फ्लाइट (6E 835) सोमवार को रात 1.15 बजे रवाना हुई। जिसमें 162 यात्रियों ने अमौसी से पुणे का सफर किया है। इससे पहले रविवार की शाम को गोवा के लिए फ्लाइट (6E 588) रवाना हुई। जिसमें केवल 78 यात्रियों ने ही सफर किया है।

इसके साथ ही बताया गया कि इंडिगो जल्दी ही लखनऊ से बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के लिए एक-एक और सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। जिससे फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है और इसके साथ ही काफी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग