उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 23 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और महाराजगंज येलो अलर्ट पर हैं।