
मानसून सत्र का दूसरा दिन : योगी सरकार ने पेश किया करीब 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान मंडल मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट 7301.52 करोड़ रुपए का पेश किया गया। यह आम बजट का 1.33 प्रतिशत है। इस अनुपूरक बजट से सीएम योगी की घोषणाएं और परियोजनाओं को आने वाले छह माह के अंदर पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहाकि, यह बजट युवाओं को रोजगार व किसानों को राहत देने के लिए है। इसमें प्रदेश ढ़ांचागत विकास के लिए भी इंतजाम किया गया है। अनुपूरक बजट पेश करने से पूर्व योगी कैबिनेट में बजट के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में महंगाई के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों को समझाने की भरसक कोशिश की। पर जब वो नहीं माने तो सदन की कार्यवाही को 40 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद सदन के स्थगन की अवधि को 12.20 बजे तक बढ़ाने की घोषणा हुई।
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने अनुपूरक बजट भाषण में कहा कि इस बजट से तीन हजार करोड़ रुपये युवाओं के रोजगार पर खर्च होंगे। वहीं, आशा वर्करों, चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, प्रांतीय रक्षक दल, रसोइया समेत विभिन्न संभागों में काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें अधिवक्तओं के लिए भी स्पेशल बजट लाया गया है और गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा।
अनुपूरक बजट में व्यवस्था :-
डिजिटली सक्षम कोष : 3000 करोड़ रुपए
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : 100 करोड़ रुपए
बलिया लिंक एक्सप्रेस वे : 50 करोड़ रुपए
खिलाड़ियों का सम्मान समारोह : 2 करोड़ रुपए
रोजगार सेवक मानदेय : 40.62 करोड़ रुपए
पीआरडी जवान मानदेय : 61.07 करोड़ रुपए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य मानदेय : 265.7 करोड़ रुपए
आशा कार्यकर्ता मानदेय : 129.78 करोड़ रुपए
ग्राम प्रहरी/चौकीदार मानदेय : 47.88 करोड़ रुपए
शिक्षामित्र मानदेय : 123.55 करोड़ रुपए
मुख्य व सहायक रसोइय मानदेय : 160 करोड़ रुपए
अंशकालिक अनुदेशक मानदेय : 28.91 करोड़ रुपए
छुट्टा गोवंश : 300 करोड़ रुपए
गन्ना मूल्य भुगतान : 200 करोड़ रुपए
वकील सामाजिक सुरक्षा : 90 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन : 200 करोड़ रुपए
विश्वनाथ मंदिर मार्ग : 40 करोड़ रुपए
अयोध्या में जन सुविधा : 209 करोड़ रुपए
लखनऊ अंबेडकर स्मारक : 50 करोड़ रुपए
उदय योजना : 1500 करोड़ रुपए
विपक्ष का हंगामा :-
1. महंगाई चरम पर है। जनता परेशान है, त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश मे सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है। सरकार मुफ्त खाद्यान्न बांट रही है। रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष
2. महंगाई के कारण प्रदेश के क्या हालात हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। कांग्रेस ने कल भी प्रदर्शन किया और आज भी किया। हमने इस पर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की मांग की थी लेकिन इसे कार्य सूची में 78वें नंबर पर रखा गया है। सरकार चर्चा से भाग रही है। आराधना मिश्रा, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता
3. वह कृषि बिल व महंगाई पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन सपा व कांग्रेस ने हंगामा कर दिया जिससे सदन स्थगित हो गया। सपा व कांग्रेस भाजपा की मदद कर रहे हैं। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बसपा विधायक
Published on:
18 Aug 2021 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
