सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहाकि, हमने किसी का नाम नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने कहाकि, वो कौन चेहरे हैं जो कहते थे कि हम वैक्सीन नही लगाएंगे। ये वैक्सीन भाजपा की है मोदी की है। अब जब अब्बाजान वैक्सीन लगाते हैं तो सब लगवा रहे हैं। सीएम योगी ने कहाकि, यूपी और देश ने क्या किया बात रख चुका हूं। पीएम व राज्य ने क्या किया ये किसी से छिपा नहीं है। यूपी में टेस्टिंग की क्षमता नहीं थी। आगरा में जो पहले मरीज थे उनका सैंपल पुणे गया था। लेकिन आज यूपी 4 लाख प्रतिदिन टेस्ट की क्षमता। आज सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य।