4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पल पल बदल रहा है यूपी का मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव यूपी में भी हो सकता है असर

- भारतीय मौसम विभाग का उत्तराखंड में तीन दिन बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट- उत्तर प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा बरकरार- वसंत पंचमी से मौसम बदल जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 Feb 2021, 12:21 PM IST

पल पल बदल रहा है यूपी का मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव यूपी में भी हो सकता है असर

पल पल बदल रहा है यूपी का मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव यूपी में भी हो सकता है असर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का मौसम पल पल बदला रहा है। ठंड में कमी आई है पर सुबह शाम कोहरे का आतंक बरकरार है। यूपी के अधिकतर इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। जिस वजह से उत्तराखंड राज्य में तीन दिन 14 फरवरी से 16 फरवरी के बीच बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज रविवार सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। पर ऐसी संभावना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने का असर यूपी के कई जिलों पर जरूर पड़ेगा। जिस वजह से इन जिलों में एक दो दिन ठंड बढ़ सकती है। बाकी 16 फरवरी से वसंत पंचमी आ जाएगी।

यूपी में 30 लाख फेक राशन कार्ड : सीएम योगी

राजधानी लखनऊ में बस कुछ खास नहीं है। मौसम में थोड़ी गरमाहट आ गई है। 10 बजे रात के बाद और सुबह 7 बजे तक मौसम ठंड रहता है। हवाएं इस ठंड को और बढ़ा देतीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी और 16 फरवरी को बारिश हो सकती है। रविवार 12 बजे तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वैसे 14 फरवरी का न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम की भविष्ववाणी करने वाली निजी कम्पनी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में कोहरा छाया रहेगा। एनसीआर में हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण बढ़ेगा। कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश