
UP Crime Wife Murder, Basara Village
( Barabanki Wife Murder) अवैध संबंध के शक में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है, जिसमें पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव में घटित हुई है। घटना के बाद, आरोपी पति ने कटे हुए सिर को हाथ में लेकर थाने की ओर बढ़ रहा था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद, आरोपी पति ने पुलिस अधिकारियों से कहा, "मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार करो।" पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। वर्तमान में पुलिस घटना की जांच कर रही है, और इसके आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में शामिल करेगी।
पति को मिला प्रेम पत्र, उठाया कड़ासा
हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। शुक्रवार सुबह घर में उसको एक लव लेटर मिल गया। इसके बाद उसने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी और से अफेयर है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है। इसे लेकर पहले भी दोनों में विवाद होता रहता था। अनिल कनौजिया पत्नी वंदना (24) और एक साल के बेटे के साथ रहता था। वह मिस्त्री का काम करता है।
पड़ोसियों ने बताया कि सुबह उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी, क्योंकि अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। इसलिए कोई घर नहीं गया। थोड़ी देर में वंदना की तेज चीख सुनाई दी। यह सुनकर पड़ोसी अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। यह देखकर डर के मारे पड़ोस के लोग भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी, देखने वालो के उड़ गए होश
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल सुबह काम पर चला गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी उस वक्त घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चलने लगा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर कर किनारे खड़ा हो जाता। एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे अनिल ने लोगों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना के अफेयर का शक सही निकला। उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। इसलिए हत्या कर दी।
पुलिस ने रास्ते में ही अनिल को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुमार कनौजिया को पत्नी के सिर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अनिल राजगीर का काम करता है। पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उससे बात भी करती है। इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और आज इस वारदात को अंजाम दे दिया।
Published on:
17 Feb 2024 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
