20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के 38 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mausam Vibhag Yellow alert अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र ने यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आगामी 24 घंटे में यूपी के 38 जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।  

2 min read
Google source verification
यूपी के 38 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी के 38 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मानसून 2022 जाते-जाते अपना रंग दिखा रहा है। मानसून भादों के अंतिम सप्ताह में सावन के महीने का मजा दे रहा है। और पवन भी खूब शोर कर रहा है। पर सावधान। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र ने यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आगामी 24 घंटे में यूपी के 38 जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, 26 सितंबर तक बारिश होगी। उसके बाद कुछ जिलों को छोड़ दें तो मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।

बीते 24 घंटे में श्रावस्ती में सबसे अधिक बारिश

दरअसल, मॉनसून की विदाई से पहले यूपी के तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 12.9 मिली लीटर बारिश हुई है। यह औसत अनुमान से 300 फीसद अधिक है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश श्रावस्ती में हुई।

यह भी पढ़े - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 25-27 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, कन्नौज, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, हरदोई, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, लखनऊ, बिजनौर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को बारिश होगी।

यह भी पढ़े - खुशखबर, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 40 फीसद कार्य पूरा

11 जिले के 228 गांव बाढ़ की चपेट में

लगातार हो रही बारिश से यूपी के 11 जिलों के 228 गांव बाढ़ की त्रासदी झेलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं सैकड़ों हेक्टेयर फसल भी बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।