रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण की गति तेज हो गई है। यह उम्मीद है कि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बनाई योजना के तहत कार्य पूरा हो जाएगा। अब तक गर्भगृह का निर्माण का कार्य लगभग 40 फीसद पूरा हो चुका है। और जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए पिलर को लगाने का काम भी शुरू होगा। ट्रस्ट के महासचिव के अनुसार, रामलला का गर्भगृह अष्टकोणीय होगा। गर्भगृह के अंदर मकराना के उच्च क्वालिटी के सफेद मार्बल का प्रयोग किया जाएगा। जिस पर सेल्फ नक्काशी भी की जाएगी।