
Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट
मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके असर से चक्रवाती क्षेत्र बनेगा और यूपी के कई जिलों में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक बारिश होगी। बारिश के बाद मौसम और ठंडा हो जाएगा। और पूरी संभावना है कि, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़े। उत्तराखंड से लगे हुए यूपी के तमाम जिलों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी लखनऊ में हालात बहुत बुरे हैं। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। और उपर से ठंडी हवाएं चल रहीं थी। जिस वजह से ठंड अपने शबाब पर थी। शाम को तो और बुरा हाल था। मौसम विभाग ने चेताया है कि, लखनऊ और आस-पास के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 4 फरवरी तक झमाझम बारिश की संभावना है।
अभी खत्म नहीं होने वाली है सर्दी
अगर आप यह सोच रहे है कि, सर्दी खत्म होने जा रही है तो गलत सोच रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत के ऊपर है। और दूसरा पहाड़ों को प्रभावित करेगा। जबकि मैदानी इलाकों की ठंडी हवाओं का सिलसिला बरकरार रहेगा। लेकिन 2 फरवरी को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिससे फिर से पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश की संभावना है।
3 फरवरी को ओले भी गिरेंगे
लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। यूपी के कई जिलों में कोल्ड डे का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। 3 फरवरी को बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने का मौसम अपडेट है।
यूपी में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से यूपी में शीत लहर चल रही है। आने वाले 4 दिनों में यूपी के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यही नहीं पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। ठंड को देखते हुए यूपी में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वाराणसी में 5 फरवरी को बारिश का अलर्ट
वाराणसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज से 2 फरवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा और दिन में तेज हवा चलेगी। 3 और 4 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। 5 फरवरी को बारिश की संभावना है।
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान और गिरेगा
प्रयागराज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां मौसम वाराणसी की तरह ही रहने वाला है।
Published on:
31 Jan 2022 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
